Connect with us

पूर्वांचल

पेयजल और स्वच्छता को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ एके फारूकी ‌(भदोही ‌संवाददाता)

भदोही (ज्ञानपुर) जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को ब्लाक औराई में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके माध्यम से लोगों को पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी धनराज कोटार्य एवं सहायक खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बता दें कि, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राज्य पेय जल स्वच्छता मिशन नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यह टीम ग्राम पंचायत एवं राजस्व गांव में 8 कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मिला कल्याण समिति की बैठक आंगनवाड़ी केंद्रों पर मात्र समूह की बैठक एवं विद्यालय में कोर कमेटी ड्राइंग प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों से पीने वाले पानी एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाती है।

टीम गांव में जाकर स्वच्छता के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड विकास अधिकारी एवं सहायक खंड विकास अधिकारी एडीपीसी सतीश उपाध्याय, सीएम फेलो डॉ. मधु शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page