Connect with us

वाराणसी

पेपर देने गया युवक लापता, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के दिवानगंज निवासी अम्बिका प्रसाद मौर्य के 23 वर्षीय पुत्र रिषभ मौर्य के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थी ने थाना आदमपुर में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की तलाश के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

प्रार्थी अम्बिका प्रसाद मौर्य के अनुसार 11 फरवरी 2026, दिन बुधवार को उनका बेटा रिषभ मौर्य दोपहर लगभग 12 बजे घर से झूंसी में पेपर देने के लिए निकला था। परीक्षा का समय शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक बताया गया है। उन्होंने बताया कि शाम 7:48 बजे उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी, उस समय वह औराई के पास होने की बात बता रहा था।

इसके बाद रात 2:30 बजे तक वह घर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों के अनुसार लगातार फोन की घंटी बज रही है, लेकिन रिषभ मौर्य फोन नहीं उठा रहा है। इस कारण परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हो रही है।

प्रार्थी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि सर्विलांस के माध्यम से फोन की लोकेशन का पता लगाकर उनके बेटे की तलाश कराई जाए। इस संबंध में अम्बिका प्रसाद मौर्य ने अपना मोबाइल नंबर 9415730365, 8382095455 तथा ऋषभ मौर्य का नंबर 7524035942 भी उपलब्ध कराया है।

पुलिस से बेटे की तलाश में मदद की अपील करते हुए प्रार्थी ने कहा है कि उनकी सहायता की जाए, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page