Connect with us

गाजीपुर

पेड़ से टकरायी स्कॉर्पियो, पांच श्रद्धालु घायल, राहगीर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में कुंभ स्नान के लिए जा रही एक स्कॉर्पियो कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। सुसुंडी चौराहे के पास पुलिया के निकट कार अनियंत्रित होकर एक राहगीर को कुचलते हुए पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में सुसुंडी गांव निवासी संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पटना से आए 9 श्रद्धालुओं में से 5 गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में राधा देवी (50), मंजू वर्मा (40), सुचिता देवी (65), सोनी वर्मा और आशीष सिन्हा शामिल हैं, जो पटना के लंगर टोली और सिपाड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतक संदीप के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनियंत्रित वाहन चलाने को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page