Connect with us

पूर्वांचल

पेंटिंग प्रतियोगिता में बाल कलाकारों ने दिखायी प्रतिभा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस 5.0 के तहत आज रौजा स्थित बैद्यनाथ इंटर कॉलेज में बाल कार्निवाल गतिविधि के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्याका अखौरी के निर्देशानुसार और जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी के आदेश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में रितिका गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि समीर कुमार को द्वितीय और पीयूष राजभर को तृतीय स्थान मिला। पूजा कुमारी और रानू विश्वकर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। लीगल डिफेंस काउंसिल रतन श्रीवास्तव ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर श्रीवास्तव ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और यह बताया कि वे अपनी एवं दूसरों की मदद कैसे कर सकते हैं। कार्यक्रम में विभाग की विभिन्न योजनाओं, जैसे स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, बाल अपराध पाक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, और टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा श्रीवास्तव, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, मनो-सामाजिक परामर्शदाता अशरफ जहां, चाइल्डलाइन काउंसलर गौरव वर्मा समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page