Connect with us

वाराणसी

पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी।शिवपुर वाराणसी जिले के शिवपुर परमानंदपुरम कॉलोनी में वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी की अगुवाई में विकासशील इंसान पार्टी वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वीरांगना सांसद फूलन देवी का जन्मदिन को संघर्ष दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओ ने फूलन देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से जन्मदिन मनाने का काम किया।

Loading...

वहीं 31 अगस्त तक सोशल मीडिया व फेसबुक व गांवों में जाकर उनकी जीवन चरित्र की चर्चा करने का निर्णय लिया, ताकि लोगों को उनके कार्यों के बारे में बताया जा सके।

जिलाध्यक्ष सुचित कुमार साहनी ने कहा कि आयरन लेडी विश्व की चौथी क्रांतिकारी महिला सांसद वीरांगना फूलन देवी ने जीवन मे इतिहास रचने का काम किया था। उन्होंने अपने संघर्ष के बलबूते सड़क से संसद तक का सफर किया था। जीवन भर संघर्षों से उनका गहरा नाता रहा है। इसलिए उनके जन्मदिन को हम संघर्ष दिवस के रुप में मनाने का काम किया है।आगामी 31 अगस्त तक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर उनके जीवन चरित्र व संघर्ष के बारे में बताने का काम करेंगे।इस मौके पर वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी, मीडिया प्रभारी मयंक कुमार,चंदन निषाद, राजेश,अशोक निषाद,शकुंतला देवी,राजकुमार,राजकमल बिंद, कतवारू निषाद, गोविंद साहनी महानगर अध्यक्ष, विनोद निषाद ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page