Connect with us

वाराणसी

पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी को देखने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कई बार के विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी को देखने अस्पताल पहुंचे। श्याम देव राय चौधरी को ब्रेन हेमरेज के कारण रविंद्र पुरी कॉलोनी स्थित ओरियाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उनके पुत्र से फोन पर बातचीत की। इस पर सपा के नेता सक्रिय हो गए और सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने लाल बिहारी यादव को पूर्व विधायक की स्थिति से अवगत कराया जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने श्याम देव राय चौधरी को देखा और उनके पुत्र से मुलाकात की।

Loading...

इसके बाद लाल बिहारी यादव सपा के एमएलसी आशुतोष सिन्हा की माता जी के अस्वस्थ होने की जानकारी पर उनके निजी आवास सिगरा स्थित मौलवी बाग कॉलोनी भी पहुंचे। इस दौरान सपा के कई नेता, जैसे विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, लवकुश यादव, जावेद अंसारी, दिलीप कश्यप, आमीर अहमद, आशीष यादव, और नसीम अंसारी भी उनके साथ थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page