Connect with us

गाजीपुर

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बरसी पर पढ़ी गयी फातिहा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के मोहम्मदाबाद स्थित यूसुफपुर कालीबाग कब्रिस्तान में पूर्व विधायक मरहूम मुख्तार अंसारी की बरसी पर शुक्रवार को फातिहा पढ़ी गई। सुबह उनके आवास पर कुरानख्वानी हुई, जबकि शाम को इफ्तार और दुआ का आयोजन किया गया।

इफ्तार के बाद उनके परिवार और समर्थकों ने कब्र पर फूल चढ़ाए और गुलाब की खुशबू पेश कर फातिहा पढ़ी। इस मौके पर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी, उनके बेटे उमर अंसारी, विधायक शोएब अंसारी, मंसूर अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अफजाल अंसारी ने अपने भाई मुख्तार अंसारी के साथ-साथ अपने पिता मरहूम सुबहानुल्लाह अंसारी, माता राबिया बेगम, दादा-दादी और अन्य परिजनों की कब्र पर भी फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने अल्लाह से दुआ मांगी कि मुख्तार अंसारी की मगफिरत हो और उनकी कब्र रोशन रहे।

Advertisement

बरसी के मौके पर आए लोगों ने कहा कि मुख्तार अंसारी गरीबों और बेसहारों के मददगार थे। उनकी गैरमौजूदगी में आज भी कई मजलूम उनकी याद में आंसू बहाते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page