Connect with us

वाराणसी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया नमन

Published

on

Loading...
Loading...

रोहनिया (वाराणसी)। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को अपने कंचनपुर स्थित आवास पर भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रणब मुखर्जी को एक कर्मठ, अनुभवी, कुशल रणनीतिकार, विधिवेत्ता और शिक्षाविद् बताते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बात कर उनके समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में राकेश सिंह अलगू, सुधीर वर्मा उर्फ राजू, अजय विश्वकर्मा, रामचंद्र गौतम, पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, श्याम भूषण शर्मा, अजय दुबे, गौरव पटेल, गोपाल पटेल, शशि प्रकाश सिंह, राम सिंह यादव कल्लू, उदय भान सिंह पटेल और गोविंद दास गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page