Connect with us

राज्य-राजधानी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कल होगा अंतिम संस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्र सरकार ने उनके सम्मान में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे। गुरुवार रात घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाया गया, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि सुबह 8 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने मार्गदर्शक और गुरु को खो दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बेलगावी से लौटकर सीधे उनके आवास पहुंचे।

कर्नाटक में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक और पार्टी के अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक दो कार्यकाल के लिए देश के प्रधानमंत्री रहे। वे देश के पहले सिख प्रधानमंत्री और सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले चौथे व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page