वाराणसी
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा पहुंचे श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर
Loading...
Loading...
रिपोर्ट- प्रदीप कुमार
Loading...
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा जी शुक्रवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा की सप्त ऋषि आरती देखी। आरती के पश्चात उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का सपरिवार षोडशोपचार पूजन कर जीवन मंगल कामना की। पूर्व प्रधानमंत्री बाबा श्री काशी विश्वनाथ का पूजन अर्चन करने के पश्चात माता विशालाक्षी के दरबार भी गए जहां उन्होंने मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री सहित परिवार के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया।
Continue Reading
