Connect with us

वाराणसी

पूर्वोत्तर रेलवे ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिये स्कूल हेल्प प्रोग्राम चलाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल चिकित्सालय, रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में मंडल चिकित्सालय की टीम द्वारा रेलवे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिये स्कूल हेल्प प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दूसरे दिन पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल,छित्तुपुर के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य जाँच शिविर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर आर सिंह एवं मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा उत्कर्ष चौरसिया एवं पैरामेडिकल टीम द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल के कुल 55 स्कूल के छात्र-छात्राओं का आँख,दांत,पोषण तथा कद और वजन मापकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । मंडल के चिकित्सकों द्वारा असामान्य लक्षण वाले बच्चों को समुचित उपचार, उचित पोषण, नियमित व्यायाम एवं संतुलित जीवनचर्या हेतु परामर्श दिया गया । पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाई स्कूल में स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाकर दो दिनों में अब तक 95 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
इसके साथ ही स्वास्थ्य जाँच शिविर में स्कूल के बच्चों को स्वास्थ्य रहने हेतु बाल रोग विशेषज्ञ,आँख/कान/गला एवं दंत रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजीशियन एवं डायटीशियन द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को उनके रहन-सहन, दिनचर्या, खान-पान, व्यायाम, योग आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल के उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए आउट डोर एक्टिविटी कराने पर बल दिया गया ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page