पूर्वांचल
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रफ़्तार का कहर, बाइक सवार तीन लोग डिवाइडर से भिड़े
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तीन लोग तेज स्पीड में बाइक लेकर जा लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। एकाएक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। एक युवक की घटना में मौत हुई है, जबकि किशोर समेत दो घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला अंबेडकर नगर का हैं जहाँ जहांगीरगंज थाना अंतर्गत मखदुमपुर गांव के निवासी भानु पुत्र पूर्णमासी अपने साथ बाइक से सूरज (17वर्ष) पुत्र नन्हे व चंद्रदेव (50वर्ष) पुत्र हौसला निवासी ग्राम रतवा पार थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ को लेकर लखनऊ से आजमगढ़ जा रहा था। बाइक भानु चला रहा था और उसकी स्पीड काफी तेज थी। वे सभी जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र क किमी 144 पर पहुंचे थे की ओवर स्पीड के कारण बाइक डिवाइडर से जाकर टकरा गई। तीनों व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई। एंबुलेंस बुलाकर चंद्र देव व सूरज को सरकारी अस्पताल वीरसिहपुर थाना जयसिंहपुर और भानु को गंभीर अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
तो वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज(जिला चिकित्सालय) में डॉक्टर ने भानु को मृत घोषित करते हुए कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया हैं। इस मामले में सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि मौके पर तत्काल पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइक को सेमरी टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
