Connect with us

वाराणसी

पूर्णेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ रुद्राभिषेक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शुक्रवार को नई बस्ती पाण्डेयपुर स्थित पूर्णेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुख्य पुजारी संतोष ने रुद्राभिषेक किया।‌ इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Loading...

मुख्य पुजारी ने बताया कि, बुधवार को रामायण का पाठ का आयोजन हुआ जिसका समापन गुरुवार को‌ हुआ। इसके अलावा महाशिवरात्रि के अवसर पर रूद्राभिषेक भी किया गया और अपराह्न 2 बजे बाबा की झांकी निकाली गई। शाम के समय भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों ने श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। नई बस्ती, पाण्डेयपुर स्थित पकवा कुआं पर मनाये गये इस झांकी के कार्यक्रम में व्यवस्थापक के रूप में आयुष, विशाल सिंह, मुकुल राजा रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page