Connect with us

गाजीपुर

पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायलावस्था में गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खानपुर पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर व लुटेरे को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात थाना खानपुर पुलिस व प्रभारी स्वाट टीम अपराध की रोकथाम के लिए फरिदहां हाल्ट के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति खानपुर की ओर से आते दिखे। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, तो उन्होंने गति तेज करते हुए अनौनी की दिशा में भागने का प्रयास किया।

संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया और रात्रि अधिकारी को भी घेराबंदी करने की सूचना दी। संयुक्त पुलिस टीम ने पीछा करते हुए अनौनी मार्ग पर टड़वा गांव के पास भाग रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। एक आरोपी मोटरसाइकिल सहित भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा व्यक्ति अपने आप को घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत सीएचसी सैदपुर, गाजीपुर भेजा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी मौके से फरार हो गया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि घायल अभियुक्त की पहचान अंगद यादव पुत्र पारसनाथ यादव, निवासी ग्राम रद्दीपुर, थाना रामपुर मांझा, गाजीपुर (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page