Connect with us

वाराणसी

पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में बुधवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र गूंज उठा । एसओजी प्रभारी मनीष मिश्रा को एक बदमाश के भागने की सूचना मिलने पर चोलापुर और चौबेपुर पुलिस तुरंत बेला रोड के पास पहुंच गई। पीछा कर रही एसओजी और पुलिस से घिरा देख बदमाश संदीप यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में संदीप यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया।

Loading...

संदीप यादव ने चौबेपुर थाना क्षेत्र के बीरनाथीपुर गांव में 12-13 सितंबर की रात अपने साथियों के साथ मिलकर एक दुकानदार शारदा यादव की सिगरेट न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। संदीप यादव पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एडीसीपी वरुणा, सरवणन टी, और एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page