Connect with us

वाराणसी

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में रविवार को एक युवती के साथ अश्लीलता और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही युवती के साथ स्टेडियम में दौड़ लगाने के दौरान एक युवक ने छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। घटना सेवापुरी के कालिका धाम महाविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम की है, जहां युवती रोजाना दौड़ने जाती थी।

युवती ने पुलिस को बताया कि बरसता गांव निवासी विशाल कुमार यादव पिछले एक हफ्ते से स्टेडियम में आकर उसे अश्लील बातें कहता था। रविवार की शाम भी उसने ऐसा ही किया, लेकिन जब युवती ने विरोध किया तो उसने उसे जमीन पर पटक दिया और गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उसने युवती के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई।

Loading...

युवती की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने कपसेठी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी विशाल कुमार यादव की तलाश जारी है, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है और लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही। पुलिस ने दो बार उसके घर पर दबिश दी, लेकिन परिजन भी कोई जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण सेवापुरी के राजकीय अस्पताल में कराया और आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page