Connect with us

वाराणसी

पुलिस परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडीएम सिटी ने ऑटो और ई-रिक्शा का निर्धारित किया किराया 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के एडीएम सिटी ने ऑटो और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को बैठक की। इस बैठक में 23 से 31 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में जनपद में आयोजित होने वाले पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग वाले अभ्यर्थियों को केन्द्रों पर जाने व ले-आने के लिए आटो-रिक्शा और ई-रिक्शा का किराया निर्धारित किया गया है।

इन स्थानों पर ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। ये लोग परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही वहां पर पहुंचने में उनकी मदद करेंगे।

Loading...

निर्धारित किराया मूल्यों का लिस्ट जारी
ऑटो एवं ई-रिक्शा का निर्धारित किराया इस तरह किया गया है। इसके अनुसार कैंट से लहुराबीर, नदेसर, सिगरा, मलदहिया तक 10 रुपए प्रति सवारी है। इसके साथ ही मैदागिन, भेलूपुर, गुरुधाम और कमच्छा तक 15 रुपए प्रति सवारी है। वहीं, बीएचयू, लंका, बेनियाबाग, सोनारपुरा, पांडेयपुर, कचहरी, रोहनिया, बीएलडब्ल्यू, गोलगड्डा एवं लोहता तक 20 रुपए प्रति सवारी रखी गई है। एडीएम सिटी ने कहा कि यदि कोई ऑटो और ई-रिक्शा वाला निर्धारित किराए से अधिक रुपए की मांग करें तो तत्काल नजदीकी ट्रैफिक पुलिस से शिकायत करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page