Connect with us

गाजीपुर

पुलिस ने केदार प्रजापति हत्या के नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल सीमेंटेड इंटरलाकिंग ईंट बरामद

नन्दगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम तुरना में विगत 16 सितंबर को गांव से बाहर खेत के पास सोये वृद्ध किसान केदार प्रजापति (65 वर्ष) की इंटरलाकिंग ईंट से कनपटी पर वार करके हत्या के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने रामपुर बंतरा ओवरब्रिज पुलिया के पास गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल सीमेंटेड इंटरलाकिंग जगह-जगह खून लगी ईंट भी उसके निशानदेही पर बरामद की है।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मैं अपने हमराह उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक शिवपूजन, आरक्षी जमील अंसारी, शिवहरे, सुग्रीव कुमार तथा प्रदीप कुमार के साथ क्षेत्र देखभाल एवं जुर्म रोकथाम हेतु बुधवार को शादियाबाद मोड़ पर खड़ा था। तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 266/2025 धारा-103(1) बी0एन0एस0 में नामित अभियुक्त गुड्डू उर्फ संदीप प्रजापति (30) पुत्र चन्द्रदेव प्रजापति निवासी ग्राम सिरगिथा थाना नन्दगंज शराब फैक्ट्री से होते हुए हाईवे की तरफ आ रहा है, जो कहीं भागने के फिराक में है।

इस सूचना पर मैं पुलिस फोर्स के साथ मौके से प्रस्थान कर रामपुर बंतरा ओवरब्रिज के नीचे से अभियुक्त गुड्डू उर्फ संदीप प्रजापति को बुधवार को करीब 10.40 बजे हिरासत में ले लिया। तुरना घटना के सम्बन्ध में पूछताछ एवं घटना में प्रयुक्त आला कत्ल के बारे में पूछताछ की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सीमेंटेड इंटरलाकिंग ईंट को ग्राम तुरना गाँव के बाहर स्थित झाड़-झंखाड़ से बरामद किया गया, जिस पर जगह-जगह खून लगा हुआ है।

Advertisement

स्मरण रहे कि तुरना गांव में मृतक केदार प्रजापति के पुत्र अभिमन्यु प्रजापति ने 16 सितंबर को दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना में मु0अ0सं0 266/2025 धारा-103(1) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू उर्फ संदीप प्रजापति (30) के विरूद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार गाजीपुर भेजा गया। पुलिस पर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु काफी दबाव था।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने हत्या के कारण के सम्बन्ध में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू प्रजापति के अनुसार हमारे यहां सिरगिथा में भूत-प्रेत के झाड़-फूंक में केदार द्वारा लिये गये ओझा को दिये पैसे को लेकर एक पखवाड़ा पूर्व गुड्डू और केदार में विवाद हो गया था, जिसमें गुड्डू ने केदार को कई झापड़ मार दिया तथा देख लेने की धमकी दी थी। गुड्डू का कहना था कि झाड़-फूंक हेतु मैं पैसा दे रहा था लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसी गुस्से में आकर मैंने केदार की हत्या कर दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page