Connect with us

गोरखपुर

पुलिस को गुमराह करता रहा हत्यारा पति, घर के पास दफन मिला महिला का शव

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र से एक बेहद भयावह घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के पास जमीन में छिपा दिया। आरोपी चार दिनों तक पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जमीन खोदकर शव बरामद किया।

बेलघाट थाना क्षेत्र के बेईली कुण्ड पोस्ट बसही निवासी अर्जुन ने करीब ढाई साल पहले खुशबू नामक युवती से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों के बीच घरेलू विवाद और झगड़े होते रहे। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई, जिसके बाद अर्जुन ने रस्सी से खुशबू का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित ने शव को घर के पास ही जमीन में गाड़ दिया और मामले को छिपाने की कोशिश की।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मृतका के ससुर श्यमनारायण ने बेलघाट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने शक के आधार पर जमीन की खुदाई कराई और वहीं से महिला का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अर्जुन ने शुरुआत में अपने बयान बार-बार बदले। उसने कभी पत्नी के आत्महत्या करने का दावा किया और कभी शव को नदी में बहाने की कहानी सुनाई। लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में वह टूट गया और हत्या तथा शव को जमीन में छिपाने की पूरी सच्चाई स्वीकार कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी खजनी शिल्पी कुमारी भी मौके पर पहुंचीं और आरोपी से गहन पूछताछ की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस जघन्य वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page