गाजीपुर
पुलिस की सतर्कता से जनता में बढ़ा भरोसा
Loading...
Loading...
गाजीपुर। जनपद पुलिस द्वारा जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत गुरुवार को पूरे जनपद में बैंक सुरक्षा तथा संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
हर थाना क्षेत्र में बैंकों, भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की गहन जांच की। साथ ही नागरिकों को धोखाधड़ी, जालसाजी और ठगी से बचने के प्रति जागरूक किया गया।
Loading...
लगातार जारी इस अभियान ने जनपद वासियों में सुरक्षा का भरोसा और पुलिस पर विश्वास की भावना को मज़बूती प्रदान की है। गाजीपुर पुलिस की तत्परता व सक्रियता से लोग निडर होकर अपने दैनिक कार्य कर पा रहे हैं।
Continue Reading
