Connect with us

Uncategorized

पुलिस और प्रेमी के सामने पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

अलीगढ़ में प्रेमी संग रह रही पत्नी को मनाने गया था

अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के होली चौक इलाके‌ में पुलिस के सामने एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी। पति मान-मनौव्वल करने के लिए उसके घर गया था। तभी पत्नी ने अपने प्रेमी को फोन कर दिया। प्रेमी अपने साथ पुलिस लेकर आ गया। युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने की वजह से महिला की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि प्रेमी को पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि, रीना की हत्या करने वाले नेमपाल सिंह की दो शादियां हुई हैं। रीना उसकी दूसरी पत्नी थी। नेमपाल की पहली पत्नी से 4 बच्चे हैं। वह गांव में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी रीना अलीगढ़ में नेमपाल के साथ ही रहती थी। 3 महीने पहले ही रीना अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी।

बुलंदशहर का रहने वाला नेमपाल सिंह अलीगढ़ में राज मिस्त्री का काम करता है। 12 साल पहले उसने गाजियाबाद की रहने वाली रीना से शादी की थी। दोनों का 10 साल का एक बेटा है। उसके बाद भी रीना को मोहल्ले के सतेंद्र से प्रेम हो गया और उसने 3 महीने पहले सतेंद्र से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद रीना सतेंद्र के साथ होली चौक में रह रही थी।

नेमपाल लगातार उसे समझा रहा था। अपने साथ चलने के लिए कह रहा था, लेकिन रीना राजी नहीं हो रही थी। इसके बाद नेमपाल उससे मिलने शनिवार (7 सितंबर)‌ को आया था। इसके बाद रीना के प्रेमी ने पुलिस को फोन करके सूचना दे दी जिससे तैश खाकर नेमपाल ने रीना की गोली मारकर हत्या कर दी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page