Connect with us

वाराणसी

पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा गोमती जोन के समस्त प्र0नि0 थानाध्यक्ष का अर्दली रूम किया गया, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय बाबतपुर पर गोमती जोन के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों का अर्दली रूम किया गया ।
अर्दली रूम के दौरान समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों से लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुए लम्बित विवेचनाओं के कारण की समीक्षा की गयी एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं को निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष ढंग से विवेचना करने व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने तथा साथ ही जनशिकायतों, विशेषकर महिला अपराध सम्बन्धित शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच कर विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किये गये ।
लूट/चोरी/नकबजनी के पेशेवर अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा व गैंगेस्टर की कार्यवाही व जेल से छुटे अपराधियों की निगरानी करने हेतु कहा गया तथा इस समयावधि में शासन द्वारा प्राप्त आदेश-निर्देश व श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जारी परिपत्रों की कड़ाई से पालन करने हेतु सभी को आदेशित किया गया ।
• गंभीर अपराधों से सम्बन्धित मुकदमों की चिन्हीकरण कर मा0न्या0 में प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तों को कठोर से कठोर सजा दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
“मिशन शक्ति” (शक्ति दीदी) अभियान के अंतर्गत -21जुलाई से 30 जुलाई तक चल रहे 10 दिवसीय विशेष अभियान के क्रम में गोमती जोन के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को प्रभावी कार्यवाही करने एवं समस्त थाना क्षेत्रों में महिला वीट अधिकारी/एण्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने व उनकी समस्याओं के निस्तारण तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के सम्बंध में ग्राम चौपाल के माध्यम से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।
आपरेशन दृष्टि अभियान के अन्तर्गत जोन के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि गांवों के प्रवेश/निकास मार्गों, ढाबों, व्यावसायिक गतिविधि केंद्र, कोचिंग सेंटर, हॉस्टल, होटल, रेस्तरां, लाइसेंस प्राप्त दुकानों (वाइन आउटलेट/हथियार की दुकानों की बिक्री काउंटर), सभी परिसरों (निजी/सार्वजनिक), प्रत्येक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स/ दूकानों, सर्राफा बाजार/मंडियों, आदि स्थानों को चिन्हित कर व्यापार मंडल/संभ्रांत व्यक्तियों एवं मालिको से समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी कैमरों को लगवाने हेतु प्रोत्साहित करें ।
अर्दली रूम के दौरान गोमती ज़ोन के अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page