Connect with us

पूर्वांचल

पुलिसकर्मी से प्रताड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के रहने वाली खुशबू निशा नामक महिला ने मिर्जापुर के लालगंज थाने में तैनात डायल 112 के पुलिसकर्मी शमशेर खां पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि, उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।

खुशबू निशा का आरोप है कि, शमशेर खां पहले सैयदराजा थाने में तैनात था तो उसी के मकान में किराए पर रहता था। खुशबू निशा का निकाह बंटू अंसारी से हुआ था। उसके घर में रहते हुए पुलिसकर्मी ने जबरदस्ती खुशबू से शारीरिक संबंध स्थापित किया और उसका वीडियो बनाकर उसके पति को दिखाकर तालाक करवा दिया। खुशबू के पति को भी किसी फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा दिया‌। जब खुशबू ने शमशेर खां पर निकाह के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद खुशबू ने न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेश पर जब शमशेर के खिलाफ धारा 376 और 459 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ तो घबराकर शमशेर ने खुशबू के साथ निकाह कर लिया और 2 महीने बाद उसे पुनः छोड़ दिया। दोनों का निकाह 2 मार्च 2023 को हुआ था।

Loading...

इसके बाद से महिला दर-दर भटक रही है, लेकिन उसकी सुनने वाले कोई नहीं है। जब वह थाने या पुलिस चौकी पर जाकर प्रार्थना पत्र देती है तो पुलिस यह कहकर टाल देती है कि, जिसके खिलाफ वह प्रार्थना पत्र दे रही है, वह यहां नहीं बल्कि मिर्जापुर जिले में तैनात है। इसलिए यहां की पुलिस कुछ नहीं कर सकती।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page