Connect with us

अपराध

पुरुष नर्स ने बुजुर्ग से ठगे 50 हजार

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। एक 39 वर्षीय बीमा कंपनी के कर्मचारी ने पवई पुलिस स्टेशन में एक नर्स के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह और आरोपी दोनों ही बीमा क्षेत्र में कार्यरत हैं और काम के सिलसिले में अक्सर मुंबई के बाहर सर्वे के लिए जाते हैं।

अगस्त महीने में उनके बुजुर्ग पिता का ब्रेन ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उनकी देखभाल के लिए परिवार ने विक्रोली टागोर नगर की एक एजेंसी से एक सप्ताह के लिए पुरुष नर्स की सेवाएं लीं। जब उनके पिता की तबियत में सुधार हुआ तो नर्स को भुगतान कर दिया गया और उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

Loading...

अक्टूबर में जब शिकायतकर्ता ने अपने पिता के फोन पर आए बैंक मैसेज चेक किए, तो उसने पाया कि 50,000 रुपये उनके बैंक खाते से डेबिट हो गए थे। यह राशि नर्स अजय मीना ने धोखाधड़ी करके अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page