Connect with us

गोरखपुर

पुत्र रत्न की प्राप्ति पर भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

सावन साहित्य सेवा सदन ट्रस्ट ने साहित्यकारों को किया सम्मानित

गोरखपुर। सावन साहित्य सेवा सदन ट्रस्ट के बैनर तले कवि सम्मेलन एवं मुशायरे तथा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन साहित्यकार डॉ. सुनील ‘सावन’ के आवास पर अटल नगर (अमवा बाजार), नगर पंचायत में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम उनके सुपुत्र शौर्य सुप्रीतम् वेदांत की बरही के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें प्रबुद्ध सम्माननीय साहित्यकारों को शौर्य शब्द श्री सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश ‘ओम’ की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात भोजपुरी कवि उगम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवियों ने हिंदी, उर्दू और भोजपुरी में प्रतिनिधि कविताएं एवं गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।

समाजसेवी डॉ. उमेश के मुख्य आतिथ्य में शायर डॉ. इम्तियाज़ समर ने शिशु शौर्य सुप्रीतम् को समर्पित पंक्तियां “उम्र तेरी खुदा दराज करे, तुझपे हिन्दुस्तान नाज़ करे, ऐ समर बस ये दुआ है मेरी, दिल में तू सबके राज करे” सुनाकर शुभाशीष प्रदान किया।

विशिष्ट अतिथि कवि बेचू बीए ने “बहुत दिनों के बाद बांसुरी बोली है, वो मन के मतवाले पंछी” सुनाकर सबको भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने अपना काव्य संग्रह कवि सुनील को भेंट किया। मंच संचालन करते हुए हास्य कवि अवध किशोर अवधू ने प्रेरक कविता “मति केहू के जिया दुखाईं, मति केहू के बांटी…” सुनायी।

शायर अर्शी बस्तवी ने “रंगों की होली में हम आओ एक काम करें, भुला के शिकवे गिले प्यार-दुलार आम करें” सुनाया। लोक गायक दयानंद सोनी ने श्रृंगार परक गीत एवं सोहर प्रस्तुत किया। सुरेंद्र प्रसाद गोपाल ने “हर मुश्किल भी गुजर जाते हैं, टूटे दिल भी संवर जाते हैं..” सुनाकर तालियां बटोरीं। लोक गायक अश्वनी नमन, कवि आकाश महेशपुरी, ओज कवि सुरेंद्र प्रसाद गोपाल, शायर नूरुद्दीन नूर, कथावाचक गोमल कवि इत्यादि साहित्यकारों ने अपनी प्रतिनिधि कविताएं प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।

Advertisement

डॉ. सुनील सावन ने पुत्र रत्न की प्राप्ति की खुशी व्यक्त करते हुए सुनाया, “ज़िन्दगी का सफर ए सुहाना लगे, जीवन जीने का अच्छा बहाना लगे।” जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु ट्रस्ट के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार हृदयानंद, बेचू बीए, दिग्विजय इत्यादि को सम्मानित किया गया।

सावन साहित्य सेवा सदन ट्रस्ट के संस्थापक रामकेवल ने कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में उपस्थित सम्मानित साहित्यकारों, पत्रकारों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रोतागण के रूप में अश्वनी कुमार राय, श्रीप्रकाश, प्रभुनाथ, मनोज, प्रीति, सुप्रीति, उर्मिला देवी, शिवपूजन, राजेश, विजय बहादुर, प्रियंका, रवीन्द्र, शैलेश, जालन्धर कुमार संदीप, शैलेंद्र, सत्या, सोना, पिन्टू, वन्दना इत्यादि उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page