राज्य-राजधानी
पुंछ : सेना का वाहन खाई में गिरा, पांच जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार की शाम भारतीय सेना के 18 जवानों को ले जा रहा वाहन 350 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 3 जवान अभी भी लापता हैं। हादसे में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
LOC की ओर जा रहे थे जवान
जानकारी के मुताबिक, जवान नियंत्रण रेखा (LOC) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र के बलनोई इलाके में वाहन रास्ता भटक गया और गहरी खाई में जा गिरा।हादसे की सूचना मिलते ही सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जबकि लापता जवानों की तलाश जारी है।
घटना के कारणों की जांच के लिए सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी में यह पता चला है कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। स्थानीय प्रशासन और सेना की टीम हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।
