Connect with us

वाराणसी

पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को 21, 23, 24, 25, 28 एवं 27 अप्रैल तक उदय प्रताप इण्टर कालेज में ई०वी०एम० से सम्बन्धित कार्यों का कराया जायेगा पूर्वाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

कक्ष संख्या 25 व 28 में ई०वी०एम० मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दो पाली में कराया जायेगा पूर्वाभ्यास

Loading...
 वाराणसी। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 19 व 20 अप्रैल तक उदय प्रताप इण्टर कालेज तथा उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के कुल 24 कक्षों में दो पाली में आयोजित कराया गया। 
 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को 21, 23, 24, 25, 28 एवं 27 अप्रैल तक उदय प्रताप इण्टर कालेज के कक्ष संख्या 25 व 28 में ई०वी०एम० मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे

तक दो पाली में (प्रथम पाली 10.00 बजे से 1.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2.00 बजे से 5.00 बजे तक) ई०वी०एम० से सम्बन्धित कार्यों का पूर्वाभ्यास कराया जायेगा। जिला विकास अधिकारी/सहा०प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) अशोक कुमार ने समस्त सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों को बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत अपने कार्यालय के कार्मिक जिनकी ड्यूटी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम में लगी है,
उन्हें उपरोक्त तिथियों में से किसी एक तिथि को ई०वी०एम० से सम्बन्धित कार्यों के पूर्वाभ्यास हेतु उदय प्रताप इण्टर कालेज के कक्ष संख्या 25-26 में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रशिक्षणोपरान्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page