Connect with us

गाजीपुर

पीएम श्री विद्यालय मरदह में शिक्षकों को दिया गया योग प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मरदह के प्रांगण में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. धीरज राय के निर्देशन में सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक किया गया। शिविर में मरदह ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।

इस योग शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम की जानकारी देना था, जिससे वे अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को योगाभ्यास के प्रति प्रेरित कर सकें। डॉ. धीरज राय ने सरल और सहज भाषा में योगासन एवं प्राणायाम की विधियों को विस्तार से समझाया और उनके शारीरिक तथा मानसिक लाभों की भी जानकारी दी।

शिविर में उपस्थित शिक्षकों ने योग प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में विद्यालय स्तर पर योग शिक्षा को नियमित रूप से संचालित करने का संकल्प लिया।

Advertisement

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सत्यवती देवी, राजीव सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, रजनी सिंह, रविंद्र मौर्य, भोलानाथ यादव, राजेश चतुर्वेदी सहित मरदह ब्लॉक के अनेक शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page