Connect with us

गाजीपुर

पीएम श्री विद्यालय मरदह के बच्चों ने जाना चिकित्सा जगत का अनुभव

Published

on

Loading...
Loading...

माँ सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज में ‘युग्मन कार्यक्रम’ संपन्न

मरदह (गाजीपुर) जयदेश। शिक्षा को किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के उद्देश्य से, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मरदह के छात्र-छात्राओं ने आज माँ सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज, महेंगवां का शैक्षणिक भ्रमण किया। ‘युग्मन कार्यक्रम’ (Twinning Program) के तहत आयोजित इस दौरे में बच्चों ने चिकित्सा और पैरामेडिकल क्षेत्र की बारीकियों को करीब से समझा।

प्रयोगशालाओं और आधुनिक उपकरणों का दीदार
कॉलेज पहुँचने पर विद्यालय के छात्रों का भव्य स्वागत किया गया। पैरामेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों और शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया। छात्रों ने निम्नलिखित विषयों पर जानकारी प्राप्त किया पैथोलॉजी लैब: खून की जाँच और सूक्ष्मदर्शी (Microscope) के कार्य करने के तरीके।एनाटॉमी लैब: मानव शरीर की संरचना और अंगों की कार्यप्रणाली। आपातकालीन चिकित्सा: प्राथमिक उपचार (First Aid) और जीवन रक्षक उपकरणों का महत्व।

Advertisement

भ्रमण के दौरान पैरामेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों ने बच्चों के साथ एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया। इसमें छात्रों को बताया गया कि कैसे कड़ी मेहनत और विज्ञान के प्रति रुचि उन्हें भविष्य में डॉक्टर, नर्स या लैब तकनीशियन बनाकर समाज की सेवा करने का अवसर दे सकती है।

कार्यक्रम में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय मरदह की प्रधानाध्यापिका सत्यवती देवी ने सभी बच्चों को कापी पेन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापको का भरपूर सहयोग रहा और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page