Connect with us

गाजीपुर

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के छात्रों को मिलेगा व्यावसायिक प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मरदह, गाजीपुर के छात्र अब ‘करके सीखेंगे’ कार्यक्रम के तहत व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त करेंगे। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विज्ञान आश्रम महाराष्ट्र, समग्र शिक्षा, एससीईआरटी और यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के सहयोग से विद्यालय में केंद्रित प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं।

विद्यालय में ‘लर्निंग बाय डूइंग’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सहायक अध्यापक श्री रविंद्र प्रसाद मौर्य ने ‘उद्यमिता विकास संस्थान’ उत्तर प्रदेश में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण के दौरान विज्ञान आश्रम से डॉ. योगेश कुलकर्णी और स्टार फोरम के प्रोग्राम मैनेजर श्री प्रसाद दुबे मुख्य संदर्भदाता रहे।

Loading...

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पाठ्यक्रम आधारित प्रकल्प और गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करना है। इसके तहत छात्र-छात्राएं व्यावहारिक रूप से लैब की रचना, ‘लर्निंग बाय डूइंग’ सामग्री का उपयोग और 21वीं शताब्दी के लिए आवश्यक कौशल विकसित करेंगे। श्री मौर्य के अनुसार, विद्यालय में पहले से भी कई गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, लेकिन अब लैब की स्थापना के बाद उन्हें और सुव्यवस्थित किया जाएगा।

यह पूरा कार्यक्रम चार मुख्य विभागों में विभाजित है— इंजीनियरिंग, ऊर्जा एवं पर्यावरण, कृषि और गृह एवं स्वास्थ्य। हर गतिविधि का उद्देश्य विज्ञान को गहराई से समझना और छात्रों के व्यावहारिक कौशल को मजबूत करना है। इस पहल से छात्र अपने विषयों को न केवल बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, बल्कि अपने कौशल को भी नए आयाम देंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page