Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी के नामांकन वाले दिन साड़ी कारोबारी देंगे विशेष उपहार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दो चरण का चुनाव पूरा होने के साथ ही अब इलेक्शन और तापमान दोनों का पारा चढ़ने लगा है। हर राजनीतिक दल अपने जीत के दावे कर रहा है। वाराणसी में भी चुनावी संग्राम मई के महीने में तेज होगा। नामांकन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी और 14 मई तक चलेगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी नामांकन के लिए वाराणसी पहुंचेंगे। इसे लेकर एक तरफ जहां बीजेपी तैयारी कर रही है तो, दूसरी तरफ मोदी समर्थक और कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुट गए हैं।

वाराणसी के चौक इलाके को बनारसी साड़ी कारोबार का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। बनारस का यह इलाका शहर दक्षिणी क्षेत्र में आता है, जो बीजेपी का बड़ा गढ़ माना जाता है। यही वजह है, कि यहां के व्यापारी पीएम नरेंद्र मोदी को देने के लिए खास तोहफा तैयार करवा रहे हैं। पीएम जब नामांकन के लिए वाराणसी आएंगे तब यह साड़ी कारोबारी उन्हें खास तौर पर उपहार में देंगे। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मेक इन इंडिया, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को रेखांकित किया गया है। इस खास बनारसी साड़ी में पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए साड़ी व्यापारियों ने मोदी 3.0 लिखकर उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देने के लिए अपनी खुशी व्यक्त की है।

यहां पर बनारसी साड़ी कारोबार से जुड़े विकास भाव सिंह ने अपने कुछ व्यापारी साथियों के साथ मिलकर ढाई मीटर के चंदेरी सिल्क पर एक ऐसा दुपट्टा तैयार करवाया है, जो अपने आप में बिल्कुल अलग है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page