Connect with us

वाराणसी

पीएनजी के दाम 1.6 रुपये घटे, 16 दिसंबर से नई दरें लागू

Published

on

Loading...
Loading...

किन इलाकों में हो रही सप्लाई ?

वाराणसी। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में 1.6 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की कटौती की है। पहले पीएनजी की दर 52.07 रुपये थी, जो अब 16 दिसंबर से घटकर 50.47 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो जाएगी।

पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी

जिले में करीब 42 हजार घरों में पीएनजी का उपयोग खाना पकाने के लिए हो रहा है। साथ ही, 60 हजार घरों में आधारभूत ढांचा तैयार कर लिया गया है, जहां जल्द ही सप्लाई शुरू होने की प्रक्रिया चल रही है।

किन इलाकों में हो रही सप्लाई

Advertisement

पीएनजी की आपूर्ति बरेका, सुंदरपुर, सुसुवाही, शिवपुर, बीएचयू, लंका, कंदवा, और पांडेपुर सहित अन्य क्षेत्रों में हो रही है।

गेल के मार्केटिंग मैनेजर प्रवीण गौतम ने बताया कि नई दरें 16 दिसंबर से लागू होंगी। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और पीएनजी की मांग में वृद्धि की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page