अपराध
पिता ने लूटी बेटी की अस्मत

दूसरी पत्नी ने पति की गिरफ्तारी में निभाई अहम भूमिका
गाजीपुर। जनपद के सैदपुर नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पिता ने अपनी ही सगी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। आखिरकार बेटी से पिता की हरकत बर्दाश्त नहीं हुई तो सौतेली मां के कहने पर उसने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मुहल्ला निवासिनी 14 साल की बेटी की सगी मां पहले ही मर चुकी है। मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की। आरोपी खुद गाजीपुर में रहता था और उसकी दूसरी पत्नी उसके पुत्र व पुत्री के साथ सैदपुर नगर के एक मुहल्ले में रहती है। इस बीच आरोपी पिता भी यहीं पर परिवार के साथ रहने लगा।
थाने पहुंची किशोरी ने बताया कि उसके पिता ने एक माह पूर्व धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। आखिरकार सौतेली मां के द्वारा साहस देने पर में थाने पहुंची। थाने पहुंचकर किशोरी ने महिला पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताई तो सुनकर वो भी दहल गए। उसके बाद पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।