Connect with us

अपराध

पिकअप से सात पशु बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। चकिया कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात वनभीषमपुर गांव के तिराहे के पास से एक पिकअप वाहन में सात गोवंश बरामद किए और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप वाहन के जरिए गोवंश को वध के लिए बंगाल के पण्डुआ क्षेत्र में ले जाया जा रहा था और इसे बिहार राज्य में प्रवेश दिलाने की योजना थी।

Loading...

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तिराहे पर नाकेबंदी कर पिकअप को रोका और तलाशी के दौरान सात गोवंश बरामद किए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर सुजित कुमार बिंद बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरगांव गांव का निवासी है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page