Connect with us

गोरखपुर

पार्लर में चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। थाना कैण्ट क्षेत्र में पार्लर से नगदी व सामान चोरी  करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 38,000 रुपये नकद और एक साउंड बॉक्स बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी को वादी ने तहरीर देकर सूचना दी थी कि 13 फरवरी की रात पार्क रोड स्थित उनके पार्लर में छत के रास्ते घुसकर कुंडी तोड़ी गई और दराज में रखी नगदी व साउंड बॉक्स चोरी कर लिया गया। सूचना मिलते ही थाना कैण्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Loading...

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रवि गौंड उर्फ पतरू पुत्र स्वर्गीय राजू गौंड निवासी दस नंबर बोरिंग, जलान गली, थाना गोरखनाथ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नगदी और साउंड बॉक्स बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। अन्य बिंदुओं पर पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page