Connect with us

वाराणसी

पार्क में वैवाहिक कार्यक्रम करने पर नगर निगम ने वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में कस्तुरबा नगर उद्यान सिगरा में बिना अनुमति वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर संबंधित व्यक्ति पंचम यादव से पाँच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

दिनांक 26 नवंबर 2024 को उद्यान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिससे पार्क में गंदगी फैल गई और व्यवस्था बिगड़ गई। नगर आयुक्त को सूचना मिलने पर उद्यान अधीक्षक वीके सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि की।

Loading...

नगर आयुक्त ने जनता से अपील की है कि पार्कों में किसी भी प्रकार के आयोजन से बचें जिससे उनकी सुंदरता और स्वच्छता बनी रहे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page