Connect with us

गाजीपुर

पानी विवाद में घायल की मौत, तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय थाना के उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार यादव ने अपने हमराह आरक्षी विनय नायक, आरक्षी प्रेमनाथ कुशवाहा और महिला मुख्य आरक्षी उर्मिला यादव के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना में पंजीकृत मु.अ.सं. 246/2025 के अंतर्गत तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त बाजा उर्फ बजरंजी पुत्र सुखराम बिन्द (उम्र 60 वर्ष), बुझारत पुत्र बजरंजी (40 वर्ष) और शीला बिन्द पत्नी बुझारत बिन्द (38 वर्ष) निवासी ग्राम कानाडीह, थाना नंदगंज, गाजीपुर को पहलवानपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेजा गया।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियुक्तों ने 24 अगस्त को ग्राम कानाडीह में बरसात के पानी को बहाने के विवाद को लेकर झगड़ा किया और लाठी-डंडों से मारपीट कर अशोक बिन्दु (48 वर्ष) को बेहोश कर दिया। इसके बाद वादिनी अमरवती पत्नी बबुआ ने थाना में लिखित प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया।

30 अगस्त 2025 को घायल अशोक पुत्र स्व. सत्यनरायण बिन्द की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद अभियोग में धारा 105 बी.एन.एस. बढ़ाई गई और गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page