Connect with us

वाराणसी

पागल कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को काटा, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर मार गिराया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के आराजी लाइन विकासखंड के पनियरा गांव में गुरुवार रात एक पागल कुत्ते ने आतंक मचाते हुए गांव में सो रहे करीब एक दर्जन लोगों और पशुओं पर हमला कर उन्हें बुरी तरह काट लिया। इस घटना से ग्रामीणों में भय फैल गया। हालांकि ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए पागल कुत्ते को घेरकर मार गिराया।

सुबह होते ही कुत्ते के हमले में घायल सभी लोग इलाज के लिए जख्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें एंटी रैबीज का टीका लगाया। कुछ घायलों को कुत्ते ने कमर से ऊपर काटा था, जिसके कारण उन्हें इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन की आवश्यकता पड़ी और उन्हें बीएचयू रेफर किया गया।

Loading...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि केंद्र पर एंटी रैबीज टीका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन की राजकीय सप्लाई नहीं होने के कारण मरीजों को बीएचयू भेजा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page