Connect with us

बड़ी खबरें

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारत की जवाबी कार्रवाई शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

कई सेक्टरों में गोलीबारी और ड्रोन हमला

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर लागू किया गया था, लेकिन यह महज औपचारिकता साबित हुआ। महज तीन घंटे बाद ही रात 8 बजे से पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कई सेक्टरों अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा और उधमपुर में अंधाधुंध फायरिंग की जा रही है। राजौरी में तोपों और मोर्टार से शेलिंग की गई, जबकि उधमपुर में ड्रोन के जरिए हमला करने की खबर है। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और पाकिस्तान के हमले का जवाब दिया जा रहा है।

श्रीनगर में लगातार धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं, जिससे दहशत का माहौल है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जम्मू प्रशासन ने ब्लैकआउट का आदेश जारी कर दिया है।

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “श्रीनगर में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ये कैसा सीजफायर है?” उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page