Connect with us

गोरखपुर

पाइपलाइन बिछाने में ठेकेदार की लापरवाही, सड़कें बदहाल, ग्रामीणों में रोष

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। तहसील सहजनवा के पिपरौली विकासखंड के ग्राम सभा बनौड़ा में स्वच्छ जल मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए हाल ही में बनी आरसीसी सड़क को खोद दिया गया, जिससे सड़क पूरी तरह से खराब हो गई है। इस स्थिति ने ग्रामीणों के लिए आवागमन को बेहद मुश्किल बना दिया है। इसी सड़क पर गड्ढों के कारण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन सड़क के गड्ढे में गिर गए, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

संदीप सिंह के घर से ग्राम सभा कैली तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क को भी पाइपलाइन डालने के लिए खोद दिया गया है। पाइपलाइन की लापरवाही से सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं और कई जगह पाइप भी बाहर दिखाई दे रहे हैं। रखौना ग्राम सभा में भी पश्चिम दिशा में बनी इंटरलॉकिंग सड़क को इसी तरह गड्ढामय कर दिया गया है, जिससे वहां के ग्रामीण भी परेशान हैं।

Loading...

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए ताकि आवागमन सुगम हो सके और भविष्य में ऐसे हादसे न हों। प्रशासन से इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page