Connect with us

अपराध

पांच साल की मासूम का अपरहण के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली घटना में सोमवार की रात एक बारात में आए युवक ने पड़ोस की पांच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बाइक पर बैठाकर रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर युवक फरार हो गया।

परिजनों ने बच्ची को रेलवे ट्रैक के पास बेहोशी की हालत में पाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को चौबेपुर से गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान अरुण कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला रही है और लोगों में रोष है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page