वाराणसी
पांच रुपये शुल्क के नाम पर महिला से हजारों की साइबर ठगी
Loading...
Loading...
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में भी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सिकरौल स्थित वरुणा एंक्लेव निवासी डॉ. सुषमा स्वराज ने पुलिस को बताया कि 3 अगस्त की सुबह 9:12 बजे उन्हें मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि उनका पता अपडेट करना है और इसके लिए पांच रुपये का डिलिवरी शुल्क देना होगा।
Loading...
लिंक पर क्लिक कर कार्ड से भुगतान करते ही उनके खाते से 38,131 रुपये कट गए। पीड़िता की शिकायत पर कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Continue Reading
