Connect with us

वाराणसी

पांच दशक पुराने ‘जयदेश’ अखबार का शुरू हुआ पुनः प्रकाशन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी से प्रकाशित होने वाले लगभग 5 दशक पुराने लोकप्रिय जयदेश अखबार का वर्षों बाद एक बार पुनः प्रकाशन शुरू हो गया है। गुरुवार को अखबार की भव्य लॉन्चिंग जयदेश कार्यालय पर हुई जिसमें संस्थान के चेयरमैन आशुतोष जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित जायसवाल, सुभाष चंद्र सिंह, प्रमथ जायसवाल, संदीप जायसवाल, संस्थापिका मधुबाला देवी व उनकी पुत्रवधुएं उपस्थिति रही।

इसके अलावा जयदेश हिंदी दैनिक के संपादक रामाश्रय सिंह, वरिष्ठ कंप्यूटर ऑपरेटर शिव बहादुर श्रीवास्तव, ऑपरेटर एकता मिश्रा के अलावा जयदेश न्यूज़ परिवार के न्यूज़ एडिटर शुभम सिंह, एंकर संवाददाता साक्षी अग्रवाल समेत जयदेश परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

बता दें कि, ‘जयदेश’ अखबार का प्रकाशन 1976 को ‘रामनारायण दादा’ के नेतृत्व में आरंभ हुआ था। तब से लगातार अखबार का प्रकाशन हो रहा था। कुछ वर्ष पूर्व ‘रामनारायण दादा’ का असामयिक निधन हो गया। तत्पश्चात उनके पुत्र जय प्रकाश ने अखबार के संचालन का दायित्व संभाला। लेकिन बीमारी के कारण अल्पायु में ही उनके निधन होने की वजह से समाचार पत्र का प्रकाशन ठप्प हो गया था। लेकिन अब उनके पौत्र आशुतोष, सुमित, प्रमथ कुमार, संदीप कुमार और पौत्री शशिबाला ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जयदेश न्यूज़ का प्रसारण शुरू कर दिया है। साथ ही साथ जयदेश अखबार का पुनः प्रकाशन भी शुरू कर दिया है। प्रकाशन की प्रक्रिया आरंभ होने के पश्चात गुरुवार को जयदेश कार्यालय में पूजा-पाठ किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर “ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव” के उद्घोष से गूँज उठा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page