Connect with us

अपराध

पहचान छिपाने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, गहने लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या कर पहचान छिपाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार हाड़ापार निवासी लक्ष्मीचंद यादव की 60 वर्षीय माता शारदा देवी 10 मार्च की रात गांव के समय माता मंदिर में चल रहे यज्ञ में शामिल होने गई थीं, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों की तहरीर पर 11 मार्च को उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई। अगले दिन गांव के दक्षिण दिशा में नहर के किनारे सरसों के खेत में उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर सिरमोहनी चौराहे के पास से हाड़ापार निवासी आरोपी राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। उसने महिला को अकेला देख कर पकड़ लिया और पहचान उजागर होने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने महिला के कानों से सोने की बालियां और चांदी की पायल लूट ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी सोने की बालियां, चांदी की पायल के टुकड़े और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

इस कार्रवाई में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी तथा सर्विलांस टीम शामिल रही। मामले के सफल खुलासे पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page