Connect with us

गाजीपुर

“पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य” : मनोज तिवारी

Published

on

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव में सामाजिक संगठन सौहार्द एवं बंधुत्व मंच द्वारा एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा और संवैधानिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

गोष्ठी की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूजी ने की, जबकि ग्रामीण विकास संस्थान के मुख्य सलाहकार मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। संचालन की जिम्मेदारी हिमांशु मौर्य ने निभाई, जिन्होंने संविधान के मूलभूत कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए अनुच्छेद 48A और 51A की व्याख्या की।

मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने समाज को जागरूक करने और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण के गिरते स्तर, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर गंभीर विमर्श किया।

कार्यक्रम के अंत में वन विभाग के रेंजर राम अवध यादव द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया गया। साथ ही सौहार्द एवं बंधुत्व मंच द्वारा सैकड़ों युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को पौधे वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण सुरक्षा का संदेश जनमानस तक पहुंचे।

गोष्ठी में प्रमुख रूप से नज्मस साकिब, विकास कुमार इंजीनियर, गुरुजी, अंसारी, प्रदीप मद्धेशिया, सोनू गुप्ता, निखिल आनंद, कमला अंसारी, बिस्वजीत कुमार, अंकित गुप्ता, राकेश कुशवाहा, रामावतार कुशवाहा एवं जावेद आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa