Connect with us

मिर्ज़ापुर

परिवार परामर्श केन्द्र ने जोड़े 15 बिछड़े दंपत्तियों के रिश्ते

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर में संचालित प्रोजेक्ट मिलन ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता और संवेदनशील प्रयासों का प्रमाण दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के नेतृत्व में चल रहे इस पहल के तहत महिला परिवार परामर्श केन्द्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

परामर्श केन्द्र में आयोजित विशेष काउंसलिंग सत्र के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 15 ऐसे विवाहित जोड़ों को फिर से एक साथ जीवन जीने के लिए सहमत किया गया, जो लंबे समय से आपसी मतभेदों के चलते अलग रह रहे थे। यह सफलता केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि टूटते हुए रिश्तों को जोड़ने की एक सजीव मिसाल है।

सत्र के दौरान महिला उपनिरीक्षक रीता यादव, महिला निरीक्षक शशि तिवारी, उपनिरीक्षक उषा सिंह, महिला आरक्षी सावित्री यादव और सपना, ओपी सुनीता सहित परामर्शदाता सदस्य कृष्णा सिंह, डॉ. सुरेश चंद्र जायसवाल और निर्मला राय ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी की संयुक्त कोशिशों ने इन दंपत्तियों के बीच संवाद की नई राह खोली।

प्रोजेक्ट मिलन न सिर्फ वैवाहिक जीवन की उलझनों को सुलझाने का मंच बना है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और सामंजस्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page