गाजीपुर
पत्रकार विजय प्रकाश श्रीवास्तव को जयदेश के एमडी व संपादक ने किया सम्मानित
नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज बाजार स्थित ‘जयदेश’ कार्यालय में ग्रामीण सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को लेकर शनिवार को जयदेश हिंदी दैनिक के वरिष्ठ जिला संवाददाता विजय प्रकाश श्रीवास्तव को वाराणसी से आए जयदेश अखबार के एमडी व संपादक द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि विगत चार दशकों से अधिक समय से अपनी लेखनी की अमिट छाप छोड़ने वाले वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश श्रीवास्तव को नंदगंज-पत्रकारपुरम स्थित जयदेश कार्यालय में हाल ही में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। वाराणसी से आए जयदेश अखबार के एमडी आशुतोष जायसवाल व प्रधान संपादक रामाश्रय सिंह ने श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान गाजीपुर के ब्यूरो चीफ धर्मेन्द्र मिश्रा सहित पत्रकारिता जगत से जुड़ी कई हस्तियां उपस्थित रहीं। इस मौके पर सैदपुर के प्रभारी शुभम मोदनवाल, अजय मिश्र, नंदगंज के राधेश्याम यादव उर्फ पप्पू, सुहेल शमीम, रविन्द्र श्रीवास्तव, विवेक सिंह, नन्दलाल गिरी तथा आशा देवी आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
