गोरखपुर
पत्रकार अखिलेश दूबे को मातृ शोक
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेय पार उर्फ डडवापार निवासी स्थानीय पत्रकार अखिलेश दूबे की 90 वर्षीय माता जामवंती देवी का शनिवार की रात में निधन हो गया। वह एक सप्ताह से काफी बीमार चल रही थी। उन्हें पहले एम्स ले जाया गया उसके बाद स्थिति में सुधार न होता देख शाही ग्लोबल अस्पताल गोरखपुर में भर्ती कराया गया। वहां भी स्थिति नाजुक देख शनिवार की शाम को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वह घर आ गयी। शनिवार की रात करीब 10 : 45 पर वह अपना शरीर त्याग दिया। वह अपने पीछे दो पुत्री चार पुत्र छोड़ कर गई हैं । उनका दाह संस्कार रविवार को मुक्ति धाम गोला में विधि विधान से किया गया। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र वरिष्ठ सपा नेता शशिकांत दूबे ने दिया।
इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्र हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जयदेश गोरखपुर बस्ती मंडल प्रभारी, अरुण कुमार दुबे, अरविंद कुमार दूबे, विधायक चिल्लूपार एवं पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, पंडित तारकेश्वर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ल, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, सपा जिला ध्यक्ष ब्रजेश कुमार, डा राजू प्रताप राव, कमलेश सिंह, मनरोजन यादव, नीरज शाही, अधिवक्ता पी के दूबे, अमरजीत यादव, रमाशंकर यादव, जन प्रतिनिधि, पत्रकार गण लोग मौजूद रहे।
