मुम्बई
पत्नी पर किया जानलेवा हमला, वजह जान पुलिस भी हैरान
Loading...
Loading...
मुंबई। मीरा-भाईंदर नवघर रोड पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना का कारण जानने के बाद पुलिसकर्मी भी अचरज में पड़ गए।
Loading...

जानकारी के अनुसार, पीड़िता जयश्री गावित्रे (49) सुबह 7 बजे घर में पूजा कर रही थी। पूजा के दौरान पत्नी की आवाज से आरोपी पति शरद गावित्रे को चिढ़ हो रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने पीड़िता का सिर किचन की दीवार में दे मारा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पीड़िता का क्षेत्र के नजदीकी अस्पताल में फस्ट एड कराया।
Continue Reading
