Connect with us

अपराध

पत्नी ने पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराया केस

Published

on

Loading...
Loading...

पति ने गैर कानूनी कार्य के लिए बनाया दबाव

जेठ पर पिटाई करने का लगाया आरोप

जौनपुर (केराकत)। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर ही अवैध काम कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। जेठ और अन्य पर भी प्रताड़ित करने, मारने पीटने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सुल्तानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके बड़े पिता ने अपने सगे रिश्तेदार के पुत्र से जबरदस्ती उसका निकाह करा दिया। निकाह के बाद पति लखनऊ ले गया और वहां मैरेज लॉन में गैरकानूनी कार्य करने के लिए दबाव बनाया।

Advertisement

पीड़िता के अनुसार, उसके पति अवैध कारोबार में शामिल हैं। कुछ दिन के बाद एक जगह किसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े भी गए थे। एक सप्ताह पहले पति, जेठ और सास ने मिलकर मेरे साथ अभद्रता किया। मारपीट कर मुफ्तीगंज जबरदस्ती मेरे मामा के यहां भेज दिया गया। उम्मीद है कि मुझे पुलिस प्रशासन से न्याय मिलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page